nainital

हिल स्टेशन नैनीताल

नैनीताल घूमने के लिए एक बहुत ही बढ़िया जगह में से एक है। जब कभी भी आपका किसी हिल स्टेशन पर घूमने का मन करे तो आपके दिमाग में आयेगा श्री-नगर, शिमला, गुलमर्ग, मनाली आदि, पर आपको एक बार नैनीताल में भी आना चाहिए और इसकी खूबसूरती को भी देखना चाहिए। अगर आप को अपनी प्रकृति से प्यार है तो आप एक बार नैनीताल जरूर घूमने आये। यहाँ के सुंदर, अद्भुत और लुभावने दृश्य आपको कभी भी निराश नहीं करेंगे। अगर आप पति पत्नी है, तो हनीमून मनाने के लिए यह आपके लिए बहुत बढ़िया और सुंदर जगह है। यह शहर हिंदुओ के 52 शक्तिपीठ में से एक है। नैनीताल भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित एक बढ़िया हिल स्टेशन है। आप यहाँ के पहाड़ों पर ट्रेकिंग कर सकते हैं यहाँ की झीलों में बोटिंग कर सकते हैं। नैनीताल में हर वर्ष सप्तबर माह में नैना देवी मेला आयोजित किया जाता है। गाजे बाजे के साथ लोग माता की आराधना करते हैं और उनकी रथ यात्रा भी निकलते हैं और गर्जिया देवो मंदिर में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

नैनीताल में घूमने के लिए और खरीदी करने के लिए कुछ बढ़िया बाजार :-

  1. मॉल रोड
  2. बारा बाजार (मल्लीताल क्षेत्र में स्तिथ है)
  3. भोटिया बाजार

नैनीताल में मिलने वाले मुख्य व्यंजन :- 

यहाँ पर मुख्य रूप से चावल और चावल से बने व्यंजन मिलते हैं पर उनके इलवा यहाँ पर –

रास, भांग की चटनी, आलू के गुटके, पुलाव, बाल मिठाई, गडरे की सब्जी, गुलगुला आदि

और इनके इलावा बात करे तो यहाँ के स्ट्रीट फूड की तो यहाँ पर सोनम फ़ास्ट फ़ूड में मोमोज़, कैफ़े डू मॉल की कॉफी, लक्ष्मी रेस्टोरेंट में बनी टिक्की और चांदनी चौक में लच्छा परांठा बहुत अच्छा मिलता है।

नैनीताल में घूमने और देखने के लिए बढ़िया स्थल :-

नैनी झील/ नैनी लेक

नैनीताल में मौजूद नैनी झील की तीन संतों की झील के नाम से भी जाना जाता है। यह झील बहुत ही लंबी है, इस झील का उत्तरी भाग “मल्लीताल” कहलाता है और दक्षिणी भाग “तल्लीताल” कहलाता है। आप इस झील में यैचिंग, पैडलिंग और बोटिंग का नजारा ले सकते हैं। आँख के आकार में बनी इस झील का इतिहास बहुत ही अच्छा है। कहा जाता है कि जब भगवान शिव हिंदू “देवी सती” को कैलाश पर्वत के लिए ले जा रहे थे, तब “दैवी सती” की बाई आंख वहाँ गिर गई थी। इस लिए उस स्थान पर इस झील का निर्माण किया गया था। नैनी झील नैनीताल का सबसे खूबसूरत स्थान है जोहरी भरी घाटियो से घिरा हुआ है।

मॉल रोड/गोविन्द बल्लभ पन्त मार्ग

गोविन्द बल्लभ पन्त मार्ग जिसे हम पहले मॉल रोड के नाम से जानते थे, वह नैनीताल की बहुत ही मशहूर सड़क है। जो मल्लीताल को तल्लीताल से जोड़ती है। गोविन्द बल्लभ पन्त मार्ग बहुत ही आकर्षक सड़क है। जो “नैनी झील” की दूसरी ओर स्थित है। यह एक ठंडी सड़क है, और बहुत भीड़ होती है। इस लिए यहाँ वाहनों को लाने की सख्त मनाही है। यहाँ पर बहुत सी खूबसूरत दुकाने और बाजार मौजूद हैं, और उनके इलावा यहाँ कही बैंक और ट्रेवल एजेंसीया भी उपलब्ध है।

राजभवन/गवर्नर हाउस

राजभवन को “गवर्नर हाउस” के नाम से भी जाना जाता है। राजभान बहुत ही खूबसूरत इमारत है। अगर नैनीताल में घूमने आये है, इस इमारत को जरूर देखें। राजभवन घूमने के लिए पहले से ही अनुमति लेनी पड़ती है। राजभवन में 113 कमरे है, एक सुंदर सा बगीचा है। एक गोल्फ लीक है और एक स्विमिंग पूल है। राजभवन उत्तराखंड के “राज्यपाल” का सरकारी निवास है। एक अद्भुत कला की मिसाल है यह गवर्नर हाउस।

भीमताल लेक/भीमताल झील

भीमताल झील नैनीताल से 22 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। अगर आप भीमताल झील में बोटिंग करते हैं, तो आपको बहुत आनंद आयेगा। भीमताल झील कई सारे जलीय प्रजातियों का निवास स्थान है। और इसके इलावा आपको यहाँ कई सारे दुर्लभ पक्षी देखने को मिलेंगे जैसे :- ब्लैक ईगल, ट्वानी फिश उल्लू, बुलबुल, वॉल कीपर वर्डस और एम्‍ब्रेल्‍ड डव, वह यात्रियों का मन मोह लेते हैं। भीमताल झील का नाम पांच पांडवो में से एक पांडव जो सर्व शक्ति शाली थी, “पांडव भीम” के नाम पर रखा गया है।

केव गार्डन/ईको केव गार्डन

केव गार्डन को “ईको केव गार्डन” के नाम से भी जाना जाता है। इस केव गार्डन में छे भूमिगत केव है जिनके नाम टाइगर गुफा, बैट गुफा, फ्लाइंग फॉक्स गुफा, पैंथर गुफा, एप गुफा और स्क्वेरिल गुफा है। यह छे की छे गुफाएं प्राकृतिक है, जिनकी देख रेख स्थानीय प्रशासन के द्वारा की जाती है। यह नैनीताल का सबसे पसंद किया जाने वाला पर्यटक आकर्षण है।

टिफ़िन टॉप/डोरोथी की सीट

नैनीताल में स्तिथ टिफ़िन टॉप को डोरोथी की सीट के नाम से भी जाना जाता है। टिफ़िन टॉप नैनीताल टाउन से 4 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। अयारपट्टा पिक नामक जगह पर स्तिथ यह स्थान समुंद्र की सतह से 7520 फिट की ऊँचाई पर स्तिथ है। जहाँ से आप हिमालय पर्वत के सुंदर नज़ारे का आनद ले सकते हैं। और यह फोटोग्राफी करने के लिए बहुत अच्छी जगह अगर आपको फोटोग्राफी का शोंक है तो आप एक बार यहाँ जरूर आये।

नैना पीक/चाइना पिक

नैना पिक को “चाइना पिक” के नाम से भी जाना जाता है। चाइना पिक नैनीताल से 6 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। चाइना पिक नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी है। यह समुंद्र की सतह से 2611 मीटर की ऊँचाई पर स्तिथ है। इस लिए यात्री यहाँ से पुरे क्षेत्र का नजारा देख सकते हैं। यह भी फोटोग्राफी करने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है।

स्नोव्वीव पॉइंट

अगर आप नैनीताल का स्नोव्वीव पॉइंट घूमना चाहते हैं तो आप इस जगह पर अक्टूबर और नवम्बर के बीच के समय में आये। क्योकि यही वह समय है जब पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ रहता है। इस लिए स्नोव्वीव पॉइंट घूमने का यह समय सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। स्नोव्वीव पॉइंट नैनीताल शहर से 2.5 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। स्नोव्वीव पॉइंट समुंद्र की सतह से 2270 फिट की ऊँचाई पर स्तिथ है।

Note:- अगर आप जनवरी से मार्च तक के महीनों में यहाँ घूमने आते हैं तो अपने साथ ऊनी कोट, बूट्स, हैट्स और ग्लव्स जरुर रखें, क्योकि इस समय यहाँ बहुत ठंडी होती है।

 

About Narvil News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

माथेरान

महाराष्ट्र में स्तिथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माथेरान

माथेरान माथेरान एक बहुत ही खूबसूरत पर छोटा हिल स्टेशन है, जो महाराष्ट्र में स्तिथ ...