माथेरान
माथेरान

महाराष्ट्र में स्तिथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माथेरान

माथेरान

माथेरान एक बहुत ही खूबसूरत पर छोटा हिल स्टेशन है, जो महाराष्ट्र में स्तिथ है। अगर आप शहर की भीड़ भाड़ से दूर जाना जाता है तो माथेरान एक बहुत ही बढ़िया जगह है। यहाँ पर वाहन आपको बहुत कम दिखाई देंगे क्योकि यहाँ पर इमरजेंसी वाहनो के अलावा अन्य वाहन बैन है। यहाँ पर आकर आप प्रकृति को बड़ी ही नजदीकी से देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह कोई स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आपको ट्रेकिंग का शोंक है तो आप यहाँ आकर यहाँ के पहाड़ो पर ट्रेकिंग कर सकते हैं। माथेरान समुद्र के तल से 800 मीटर की ऊँचाई पर स्तिथ है। माथेरान को भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन भी कहा जाता है। यह स्थान अपने शांत सुभाव के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप माथेरान घूमने आना चाहते हैं तो अक्टूबर से मार्च के बीच के समय को सबसे उत्तम माना जाता है। यह सुंदर और शांत हिल स्टेशन बेहतरीन नजारे पेश करता है। यहाँ पर्यावरण बहुत साफ और सुंदर है। यहाँ के पर्यटन स्थल बहुत ही प्रसिद्ध है।

माथेरान घूमने के लिए बढ़िया और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल :-

चारलोटी झील

चारलोटी झील माथेरान की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। अगर आप माथेरान में आकर अपने परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक मानना चाहते हैं तो माथेरान में चारलोटी झील के जैसे कोई बढ़िया जगह नहीं है। यह माथेरान के सबसे सुंदर स्थलों में से एक है। आप यहाँ पर आकर इस खूबसूरत झील के सुंदर दृश्य का लुफ्त उठाये और अपनी परेशानियों और दुखो से छुटकारा पाए। कहा जाता है कि माथेरान के लिए पानी यही से सप्लाई किया जाता है। चारलोटी झील के आस पास का नजारा इस की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

रामबाग

माथेरान में स्तिथ रामबाग बहूत ही सुंदर जगह है। रामबाग प्रसिद्ध है अपनी खास और अद्भुत सीढ़ियों के लिए जो रामबाग में बनाई गई है। कहा जाता है कि भगवान शिव जी अपने युद्ध का अभ्यास इन्ही सीढ़ियों के पास करते थे। यह सीढ़ियों ही रामबाग के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यह रामबाग माथेरान के घने जंगलों के बीच में बना हुआ है। अगर आप माथेरान आते हैं तो एक बार रामबाग जरूर आये।

ओलम्पिया रेसकोर्स

अगर आपको घुड़सवारी करना पसंद है और अगर आप माथेरान में आकर घुड़सवारी करना चाहते हैं तो माथेरान में स्तिथ ओलम्पिया रेसकोर्स से बढ़िया जगह कोई हो ही नहीं सकती घुड़सवारी करने के लिए। यहाँ पर आकर आप घुड़सवारी करे तो आपको बहुत आनंद आयेगा। माथेरान में स्थित इस ओलम्पिया रेसकोर्स में हर साल घुड़सवारी के खेल का आयोजन किया जाता है।

पनोरमा पॉइंट

माथेरान में स्तिथ चारलोटी झील के अलावा दूसरे नम्बर पर जो स्थान आता है जो पिकनिक मनाने के लिए उत्तम है तो वो स्थान पनोरमा पॉइंट है। यहाँ पर आकर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आकर पिकनिक मना सकते हैं और कुछ शांति के पलों का लुफ्त उठा सकते हैं। यहाँ जगह अपने सुंदर दृश्य के लिए प्रसिद्ध है और इस जगह का सुंदर दृश्य ही आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

मंकी पॉइंट

मंकी पॉइंट माथेरान के सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक है, माथेरान में आने वाले यात्रियों की भीड़ सबसे ज्यादा यही पर देखी जा सकती है। माथेरान में स्तिथ मंकी पॉइंट में ही सबसे ज्यादा मंकी देखे जा सकते हैं इस लिए ही इस जगह का नाम मंकी पॉइंट रखा गया है। अगर आप माथेरान घूमने आते हैं तो एक बार यहा जरूर आये और इस सुंदर पॉइंट के दर्शन जरूर करे।

पॉर्क्युपाइ पॉइंट

पॉर्क्युपाइ पॉइंट को सनसेट पॉइंट भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर आकर आप सूर्य उदय और सूर्य अस्त को देख सकते हैं। इस जगह पर आकर सूर्य उदय और सूर्य अस्त को देखने का नजारा और मजा ही कुछ और है। माथेरान से इस जगह तक पहोचने के लिए आपको जंगलों से गुजरना पड़ता है और जंगलों में कई सारे कॉटेज मौजूद हैं जो बहुत सुंदर है यह कॉटेज आपका मन मोह लेंगे। अगर आप माथेरान में है तो आप सूर्य उदय और सूर्य अस्त को देखने के लिए पॉर्क्युपाइ पॉइंट आ सकते हैं और यहा की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।

हनीमून पॉइंट

अगर आप एक नव विवाहित जोड़े है और आप कोई शांत जगह ढूंढ रहे हैं जहाँ पर आप दोनों कुछ शांति के पल बिता सके तो हनीमून पॉइंट से अच्छी जगह माथेरान में कोई हो ही नहीं सकती है। यह एक शांत और सुनसान जगह है इस लिए इस जगह पर ज्यादा नवविवाहित जोड़े ही आते हैं और अपनी शादी शुदा जिंदगी के मजे लेते हैं।

कैथेड्रल पार्क

कैथेड्रल पार्क माथेरान का सबसे ज्यादा आकर्षित पार्क में से एक है। जो अपने रात में होने वाली खूबसूरती और अद्भुत दृश्य के लिए जाना जाता है। कैथेड्रल पार्क के रात के समय का नजारा देखने के लिए दूर दूर से यात्री आते हैं। रात के समय सैर करने के लिए यह जगह बहुत ही उत्तम है। कैथेड्रल पार्क का नजारा देख कर आप एक समय के लिए तो अपनी सारी थकान और तकलीफे भूल जाएंगे।

पेमास्टर पार्क

अगर आप बच्चो को माथेरान में कही घूमने के लिए लेकर जाना चाहते हैं तो पेमास्टर पार्क से बढ़िया कोई जगह नहीं है। सुंदर और आकर्षित नजारों वाला यह पार्क बच्चो का पसंदीदा पार्क है। आप यहाँ बच्चो को लेकर पिकनिक मनाने के लिए आ सकते हैं और यहाँ के सुंदर नजारे के मजे उठा सकते हैं।

वन ट्री हिल पॉइंट

वन ट्री हिल पॉइंट माथेरान से लगपग 4 किमी की दुरी पर स्तिथ एक सुंदर जगह है। इस हिल के सबसे ऊपर सिर्फ एक ही पेड़ है। उस पेड़ के अलावा यहाँ पर कोई भी अन्य पेड़ या पौधे को नहीं देख सकते। शायद इस लिए ही इस हिल पॉइंट को वन ट्री हिल पॉइंट कहा जाता है। इस हिल के सबसे ऊपर पुहचने के लिए आपको 1 घंटे तक का वक्त लगता है। इस हिल के सबसे ऊपर से आप आसानी से दूर दूर तक देख सकते हैं। अगर आप इस हिल पॉइंट पर आना चाहते हैं तो यहाँ आने का सही समय मानसून का समय है क्यों की इस मौसम में यहाँ की खूबसूरती अद्भुत होती है।

About Narvil News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सापुतारा

सापुतारा में घूमने के लिए बढ़िया पर्यटन स्थल

सापुतारा  सापुतारा गुजरात का सबसे सुंदर और अद्भुत हिल स्टेशन है। कहा जाता है कि ...