लेह लद्दाख
लेह लद्दाख

बेहद खूबसूरत जगह लेह लद्दाख

लेह लद्दाख घूमने और छुटिया मनाने के लिए एक बेहद खूबसूरत जगह है, लेह लद्दाख जम्मू और कश्मीर का एक महत्वपूर्ण, सुंदर और प्रसिद्ध प्रदेश है। लेह लद्दाख में सबसे प्रसिद्ध लेह लद्दाख की बर्फीली घाटियां है जो विश्व भर में प्रसिद्ध है। आप में से कुछ लोग यह समझ रहे होंगे की लेह लद्दाख एक ही है, ऐसा नही है लेह लद्दाख एक नहीं है हम आपको बताना चाहते हैं कि लेह लद्दाख दो अलग अलग स्थल है। लेह लद्दाख दो भागों में बटा हुआ है पहला भाग है लेह जिला और दूसरा भाग है कारगिल जिला। यहाँ का शांत और सुंदर वातावरण पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेह लद्दाख में घूमने के लिए सही समय है जून से सितम्बर के बीच का क्योकि इस समय यहाँ का मुसम सुहावना होता है और यहाँ पर पड़ने वाली बर्फ भी साफ होती है, अगर आप सर्दियों के मौसम में यहाँ पर आते हैं तो आपको यहाँ पर कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यहाँ पर मौजूद हर पर्यटन स्थल की अपनी एक विशेषता है। यहाँ का हर एक पर्यटन स्थल आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा।

लेह लद्दाख में घूमने के लिए बढ़िया पर्यटन स्थल :-

नुब्रा घाटी

नुब्रा घाटी लेह लद्दाख में स्तिथ है, यह घाटी समुंद्र के तल से 10000 फुट की ऊँचाई पर स्तिथ है। नुब्रा घाटी को पहले मूलतह ल्दुम्र के नाम से जाना जाता था अब इस का नाम नुब्रा घाटी है और इस नाम के अलावा इस घाटी को फूलों की घाटी और लद्दाख का बाग नाम से भी जाना जाता है। नुब्रा घाटी में घूमने के लिए आने का सबसे उत्तम समय गर्मियों का मौसम है। क्योकि गर्मियों के समय में ही यहाँ और गुलाबी और पीले रंग के फूल उगते हैं जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। नुब्रा घाटी के आस पास के भी स्थल बेहद खूबसूरत है है आप चाहे तो उन सब स्थल पर जा कर घूम सकते हैं।

खारदुंग ला पास

खारदुंग ला पास को खड़जोंग ला पास भी कहा जाता है, यह खारदुंग ला पास लेह लद्दाख में स्थित एक प्रवेश द्वार है। खारदुंग ला पास नुब्रा और श्योक घाटी का प्रवेश द्वार है। खारदुंग ला पास की ऊँचाई लगपग 5602 मीटर तक है। अगर आपको प्रकृति की सुंदरता को देखने और महसूस करने का शोंक है तो आप एक बार यहा जरूर आये। यहा की शुद्ध ताजी हवा पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करती है, और यहाँ का प्राकृतिक वातावरण अद्भुत और मनोरम है। यह अपने आप में ही एक अनोखा मोटर सक्षम पास है। अगर आप एक बार यहाँ आ जायेंगे तो यहाँ के अद्भुत और सुंदर वातावरण में खो जायेंगे।

लेह पैलेस

लेह पैलेस लेह लद्दाख की सबसे खूबसूरत और ऊंची इमारतों में से एक है। इस इमारत में आप 9 मंजिलों को देख सकते हैं। यह एक ऐतिहासिक इमारत है। इस इमारत का निर्माण राजा सिंगिंग नामग्याल ने करवाया था। लेह पैलेस का निर्माण राजा सिंगिंग नामग्याल ने 17 वी सदी में करवाया था। इस महल को लहाचें पालखर के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्यटन स्थल लेह लद्दाख  के सबसे सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक है। यह पर आप कई सारे ऐतिहासिक चीज़ों को देख सकते हैं, अगर आपको ऐतिहासिक चीज़ों को देखने का शोंक है तो आप एक बार यहा जरूर आये।

मैग्नेटिक हिल

मैग्नेटिक हिल लेह लद्दाख की बहुत ही अद्भुत पहाड़ी है। जो लेह से 30 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। आप इस पहाड़ी की ऊँचाई से लेह लद्दाख का सुंदर नजारा स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। यह पहाड़ी समुंद्री स्तर से 14000 फिट की ऊँचाई पर स्तिथ है। मैग्नेटिक हिल के पूर्व में सिंधु नदी बहती है। मैग्नेटिक हिल को ग्राविटी हिल के नाम से भी जाना जाता है। मैग्नेटिक हिल के पास चलने वाले वाहन अपने आप ही इस पहाड़ी की ओर मुड़ जाते हैं, इसी कारण से ही वैज्ञानिकों ने इस पहाड़ी को मैग्नेटिक हिल का नाम दिया है। मैग्नेटिक हिल का नाम दुनिया के रहस्मई चीज़ों की पुस्तक में दर्ज है।

पैंगोंग झील

पैंगोंग झील बहुत ही सुंदर झील है जो लेह लदाख के पास स्तिथ है। पैंगोंग झील में घूमने के लिए आने का सही समय सर्दियों का है क्यों की सर्दियों के समय यह झील जम जाती है, जिस वजह से इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। इस जमी हुई झील के अद्भुत नजारे को देखकर पर्यटकों का मन खुश हो जाता है। पैंगोंग झील पर कई बार फिल्म की शूटिंग भी हुई है। पैंगोंग झील की ऊँचाई 43000 मीटर है और यह झील लगपग 12 किलोमीटर लंबी है। पैंगोंग झील को क्रिस्टल झील के नाम से भी जाना जाता है।

शांति स्तूप

शांति स्तूप लेह लद्दाख से 5 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ एक बहुत ही सुंदर बौद्ध स्तूप है, यह स्पूत लेह लद्दाख का बहुत ही प्रसिद्ध स्पूत है। कहा जाता है कि इस शांति स्तूप में बुद्ध के अवशेष मिलते हैं। इस शांति स्तूप का निर्माण भिक्षुक ग्योम्यो नाकामुरा द्वारा करवाया गया था। यह शांति स्तूप लगपग 4267 मीटर ऊंचा है। और इस शांति स्तूप का निर्माण भिक्षुक ग्योम्यो नाकामुरा ने 14वी सदी में करवाया था। इस शांति स्तूप तक पहोचने के बाद पर्यटक यहां पर एक सुंदर नजारे के दर्शन कर सकते हैं। अगर आप लेह लद्दाख में घूमने आते हैं तो एक बार आप इस शांति स्तूप पर जरूर आए।

जांस्कर घाटी

जांस्कर घाटी लेह लद्दाख की सबसे प्रसिद्ध घाटियों में से एक प्रसिद्ध घाटी है। इस के ऊपर और इस घाटी के आस पास की घाटियों के ऊपर बर्फ होने से इस घाटी की सुंदरता और भी बढ़ गई हैं। इस घाटी पर आने वाले हर एक पर्यटक को सुकून के अद्भुत पल नसीब होते हैं। अगर आप लेह लद्दाख में मौजूद इस जांस्कर घाटी पर आना चाहते हैं तो यहाँ आने का सही और उत्तम समय जून से सितंबर के बीच का है क्यों की इस समय मौसम भी सुहावना होता है और इस समय यहा पड़ने वाली बर्फ भी साफ होती है। जांस्कर घाटी लेह लद्दाख में आने वाले यात्रियों के घूमने के लिए एक बहुत ही बढ़िया जगह है।

About Narvil News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सापुतारा

सापुतारा में घूमने के लिए बढ़िया पर्यटन स्थल

सापुतारा  सापुतारा गुजरात का सबसे सुंदर और अद्भुत हिल स्टेशन है। कहा जाता है कि ...