पंचमढ़ी
पंचमढ़ी

पंचमढ़ी में घूमने के लिए बढ़िया और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

पंचमढ़ी घूमने और छुटिया बिताने के लिए एक बहुत ही बढ़िया जगह है। पंचमढ़ी में घूमने के लिए ज्यादातर प्रकति प्रेमी ही आते हैं। क्योंकि की यहाँ पर मौजूद पहाड़, गफाये, जंगल यात्रियों का मन मोह लेते हैं। पंचमढ़ी में मौजूद सुंदर पहाड़िया यहाँ पर आने वाले पर्यटकों का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। कहा जाता है कि पंचमढ़ी दो शब्दों के मेल से बना है। पंच और मढ़ी पंच अर्थ होता है पांच और मढ़ी का अर्थ होता है गुफाएं। इस स्थान का नाम पंचमढ़ी इस लिए पड़ा क्यों की यहाँ पर पांडवो द्वारा बनाई गई गुफाये मौजूद हैं जो उन्हीने महाभारत के समय अपने 12 वर्ष के वनवास को काटने के लिए बनाई थी। यह गुफा पहाड़ की चोटी पर स्तिथ है। पंचमढ़ी में आकर यात्री कुछ साहसिक कार्य भी कर सकते हैं जैसे ट्रैकिंग, कैंपिंग, और हैकिंग अदि। यहाँ पर स्तिथ कुछ ऐसे पर्यटन स्थल भी है जो पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

पंचमढ़ी में घूमने के लिए बढ़िया और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल :-

डचेस वॉटरफॉल

डचेस वॉटरफॉल पंचमढ़ी का बहुत ही सुंदर झरना है। डचेस वॉटरफॉल कई प्रकार के छोटे छोटे कुंड बनाता है। इन छोटे छोटे कुंडों में यात्री तैर सकते हैं, नहा सकते हैं और छोटे छोटे कुंडों के आस पास सैर कर सकते हैं। डचेस वॉटरफॉल पंचमढ़ी में फोटोग्राफी करने के लिए भी बहूत ही बढ़िया जगह है। आप यहाँ पर आकर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं, यहाँ के कुछ हसीन और सुंदर पलों को अपनी फोटोग्राफी के हुनर के जरिये फोटो में कैद भी कर सकते हैं। जब पहाड़ी से पानी गिरता है तो कलकल की आवाज आती है। जो सुनने में अद्भुत होती है। और यह झरना लगभग 100 मीटर की ऊँचाई से गिरता है।

सतपुडा नेशनल पार्क

सतपुडा नेशनल पार्क पंचमढ़ी का बहुत ही प्रसिद्ध वन्जीवन उघान है। आप यहाँ पर कई प्रकार का जानवरो और पक्षियों की अलग अलग प्रकार को प्रजातियां को देख सकते हैं। यह उघान 202 वर्ग क्षेत्र में फैला हुआ है। इस उघान में आपको विभिन्न प्रकार के जानवर देखने को मिल सकते जिनके लुप्त होने के आसार ज्यादा है। यहाँ पर विभिन्न प्रकार के जानवर और पक्षियों के आलावा विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां भी देखने को मिलती है। यहाँ पर आकर आप जीप की सवारी करते हुए जानवरो को देख सकते हैं। अगर आप भारतीय है तो इस उघान में प्रवेश करने के लिए आपको 250रु का चार्ज देना होगा नहीं तो विदेशी पर्यटक के लिए इंटेरी फीस 500रु है।

राजेंद्र गिरी सनसेट पॉइंट

पचमढ़ी में मौजूद राजेंद्र गिरी में सूर्य उदय और सूर्य अस्त को देखने का अपना ही एक अलग मजा है। राजेंद्र गिरी पचमढ़ी का सबसे सुंदर सनसेट पॉइंट है। अगर आप पचमढ़ी घूमने के लिए आये है तो सुबह के समय सूर्य उदय और शाम के समय सूर्य अस्त देखने के लिए इस राजेंद्र गिरी में आ सकते हैं। राजेंद्र गिरी में एक बगीचा है जो बेहद सुंदर है। आप यहाँ पर कुछ हसीन पल बिता सकते हैं। राजेंद्र गिरी सनसेट पॉइंट पंचमढ़ी के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।

रजत प्रपट (सबसे बड़ा झरना)

रजत प्रपट पंचमढ़ी का सबसे ऊंचा झरना है, यह झरना देखने में बहुत ही सुंदर है इस झरने को देख कर ऐसा लगता है कि किसी चॉकलेट पर बारीक़ सी चांदी की लाइन हो। यह झरना पंचमढ़ी का सबसे ऊंचा झरना है यह लगपग 105 फिट ऊंचा झरना है। अगर आप पंचमढ़ी में सकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आप एक बार यहा जरूर आये और यहाँ के शांत और प्राकृतिक वातावरण में कुछ पल बिताये। छुटिया बिताने के लिए यह एक बहुत ही बढ़िया जगह है।

बी वॉटरफॉल

बी वॉटरफॉल पंचमढ़ी के सबसे सुंदर और अद्भुत पर्यटन स्थलों में से एक है। बी वॉटरफॉल पंचमढ़ी में आने वाले पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है। अगर आप भी पंचमढ़ी आते हैं तो एक बार यहा जरूर आये और यहाँ के सुंदर और अद्भुत दृश्य को करीब से देखे। यह बी वॉटरफॉल पर्यटको के घूमने के लिए एक बढ़िया स्थल तो है ही उसके अलावा यह यहा के स्थानीय लोगों के पीने वाले पानी का मुख्य जरिया है। यह बी वॉटरफॉल पंचमढ़ी का तीसरा ऊंचा झरना है यह झरना लगपग 35 मीटर ऊंचा झरना है।

जटाशंकर गुफा

जटाशंकर गुफा पंचमढ़ी में स्तिथ है, जटाशंकर गुफा पंचमढ़ी की प्राचीन गुफाओं में से एक है। इस जटाशंकर गुफा का आकार सांप देवता शेषनाग के आकार के जैसा है। कहा जाता है कि भस्मासुर ने जब भगवान शिव पर आक्रमण किया था तो भगवान शिव ने भस्मासुर से बचने के लिए इस गुफा का सहारा लिया था। इस जटाशंकर गुफा में एक शिवलिंग स्थापित है जो बहुत ही पवित्र माना जाता है। अगर आपको कुछ ऐतिहासिक चीज़े देखने और उनके बारे में जानने का शोंक है तो आप एक बार इस गुफा में जरूर आये इस गुफा के महत्व को जाने। भगवान शिव जी के भक्त इन गुफाओं में आकर भगवान शिव जी की पूजा करते हैं।

प्रियदर्शिनी पॉइंट

प्रियदर्शिनी पॉइंट पचमढ़ी में स्तिथ है, प्रियदर्शिनी पॉइंट से हम पूरा पचमढ़ी देख सकते है वो भी स्पष्ट रूप से। प्रियदर्शिनी पॉइंट से पर्यटक सूर्य उदय और सूर्य अस्त का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। प्रियदर्शिनी पॉइंट के ऊपर से हम पंचमढ़ी के साथ साथ हांड़ी खोह के सुंदर और अद्भुत दृश्य को भी देख सकते हैं। आप इस जगह पर आकर अद्भुत महसूस करेंगे। कहा जाता है कि प्रियदर्शिनी पॉइंट से ही सन 1857 में पंचमढ़ी की खोज की गई थी।

धूपगढ़

धूपगढ़ पंचमढ़ी की सबसे खूबसूरत घाटियो में से एक है। अगर आपको प्रकृति के चरण में कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आप एक बार यहा जरूर आये। पंचमढ़ी में स्तिथ धूपगढ़ की चोटी पर आप ट्रैकिंग कर सकते हैं। धूपगढ़ की चोटी के सिखर से आप सूर्य उदय और सूर्य अस्त का सुंदर और प्राकृतिक नजारा देख सकते हैं। धूपगढ़ पहाड़ की चोटी पंचमढ़ी में घूमने आये पर्यटको के आकर्षण का केंद्र है। धूपगढ़ पहाड़ी के सुंदर दृश्य को आप अपनी फोटोग्राफी के जरिये फोटो में कैद भी कर सकते हैं। धूपगढ़ की पहाड़ी फोटोग्राफी करने वालो के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है।

About Narvil News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सापुतारा

सापुतारा में घूमने के लिए बढ़िया पर्यटन स्थल

सापुतारा  सापुतारा गुजरात का सबसे सुंदर और अद्भुत हिल स्टेशन है। कहा जाता है कि ...