ऋषिकेश
ऋषिकेश

बहुत ही पवित्र जगह ऋषिकेश

ऋषिकेश घूमने के लिए एक बहुत ही बढ़िया जगह है। यह देहरादून की सबसे पवित्र जगहों में से एक है। अगर आप छुटिया मनाने के लिए किसी पवित्र जगह पर जाना चाहते हैं तो ऋषिकेश एक बहुत ही पवित्र जगह है कहा जाता है कि जो व्यक्ति ऋषिकेश में आकर यहा के सुंदर और पवित्र स्थलों को देख लेता है मानो वह पूरा संसार घूम लेता है। ऋषिकेश में आकर आप यहाँ के पवित्र पर्यटन स्थलों को देख सकते हैं बुंगी जंपिंग जैसी साहसिक गतिविधियां कर सकते हैं। अगर आप यहाँ पर 3-4 दिनों के लिए घूमने आए है तो आप यहाँ पर किसी अच्छी सी होटल देख कर ऑनलाइन बुकिंग करके रह सकते हैं, आप यहाँ पर आकर बिना पैसे खर्च किये ठरना चाहते हैं तो यहाँ पर कई सारी घर्मशाला मौजूद है जहाँ पर जाकर आप रुक सकते हैं और विश्राम कर सकते हैं। ऋषिकेश जैसे पवित्र स्थान पर घूमने का मजा ही कुछ और है। ऋषिकेश में कई सारे बाजार भी है जहाँ पर आप जाकर सुंदर और अद्भुत चीज़ों की खरीदी भी कर सकते हैं।

ऋषिकेश में घूमने और खरीदी करने के लिए बढ़िया, सुंदर और प्रसिद्ध बाजार :-

  1. लक्ष्मण झूला मार्किट
  2. श्यामपुर हाट बाजार
  3. ऋषिकेश मुख्य मार्किट
  4. गोयल मार्किट
  5. राम झूला मार्किट

ऋषिकेश में घूमने के लिए बढ़िया पर्यटन स्थल :-

वशिष्ठ गुफा

वशिष्ठ गुफा ऋषिकेश में स्तिथ एक सुंदर, प्राकृतिक और प्राचीन गुफा है। यह गुफा ऋषिकेश से 16 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है, कहा जाता है कि इस गुफा में ही कई ऋषि मुनियो ने सिद्धि प्राप्त की है। यह गुफा हजारो साल पुरानी गुफा है। इस गुफा के पास मे ही हिंदुओ द्वारा पवित्र माना जाने वाला शिवलिंग स्थापित है। यह गुफा ध्यान लगाने के लिए उत्तम मानी जाती है। साधु संत अभी भी इस गुफा को एक पवित्र स्थान मानते हैं। कहा जाता है कि इस गुफा का तापमान माननीय ही रहता है चाहे कितनी भी गर्मी ही क्यों न हो यहा का मौसम सही रहता है।

स्वर्ग आश्रम

स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश का सबसे बढ़िया पर्यटन स्थल है। यह स्थल ऋषिकेश से 5 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह गंगा नदी के पूर्वी तट पर स्तिथ एक सुंदर और प्रसिद्ध आश्रम है। इस आश्रम का निर्माण हिंदुओ के लोकप्रिय सन्त विशुद्धानन्द जिनको हम काली कमली वाले बाबा के रूप में जानते हैं उनके सम्मान में करवाया गया था। कहा जाता है कि पर्यटक इस आश्रम में आकर आयुवेद और योग की पढ़ाई भी करते हैं। आश्रम के अंदर ही गुफा, मंदिर और छात्रावास स्तिथ है। अगर आप ऋषिकेश में घूमने आए तो एक बार इस स्वर्ग आश्रम में जरूर आये और यहाँ की खूबसूरती को करीब से देखे।

राम झूला

राम झूला भी ऋषिकेश में स्तिथ एक पवित्र स्थान में से एक है। राम झूला लक्ष्मण झूले के मुकाबले काफी बड़ा है। राम झूला को शिवानंद झूला भी कहा जाता है। क्योकि यह झूला स्वर्ग आश्रम और शिवानंद आश्रम के बीच में बना हुआ है। राम झूला का निर्माण सन 1983 में किया गया था। और इस झूले के पास में लक्ष्मण जी का प्राचीन मंदिर स्तिथ है। राम झूला और लक्ष्मण झुला एक दूसरे के आस पास में स्तिथ है। यह झुला गंगा नदी के ऊपर बना हुआ एक पल है। राम झूले पर जब लोग चलते हैं तो यह झुला हिलता हुआ दिखाई देता है।

जुमपिन हाइट्स (बुंगी जंपिंग)

जुमपिन हाइट्स जो ऋषिकेश में स्तिथ है वह बुंगी जंपिंग के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। अगर आप भी ऋषिकेश में बुंगी जंपिंग करना चाहते हैं तो जुमपिन हाइट्स बहुत ही बढ़िया जगह है यहाँ पर आकर आप पूरी सुरक्षा के साथ बुंगी जंपिंग कर सकते हैं और बुंगी जंपिंग का आनंद ले सकते हैं। बुंगी जंपिंग करने के लिए यहाँ की फीस 3500 से 4000 तक की ली जाती है, बुंगी जंपिंग करने के लिए आपका वजन कम से कम 35 किलो और ज्यादा से ज्यादा 120 किलो होना चाहिए और आपकी आयु 12 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तब जाकर आप यहाँ पर बुंगी जंपिंग कर सकते हैं।

लक्ष्मण झूला

लक्ष्मण झूला ऋषिकेश में स्तिथ एक बहुत ही सुंदर, मजबूत और पवित्र झूला है। यह लक्ष्मण झूला ऋषिकेश में सन 1889 को लोहे की मजबूत तारो से बनवाया गया था। इस पल के पश्चिम किनारे पर भगवान राम जी के छोटे भाई लक्ष्मण जी का मंदिर है और दूसरी ओर भगवान श्री राम जी का मंदिर है। कहा जाता है कि लक्ष्मण जी ने पल को पार करने के लिए जुट की रस्सीयो का सहारा लिया था। और यह भी कहा जाता है कि इस जगह पर श्री राम जी खुद पधारे थे। ऋषिकेश में देखने के लिए यह एक बहुत ही पवित्र स्थान माना जाता है।

त्रिवेणी घाट

त्रिवेणी घाट ऋषिकेश का एक बहुत ही सुंदर स्थान है। लोग सुबह सुबह यहाँ पर आकर यहाँ पर मौजूद गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं। कहा जाता है कि इस घाट पर हिन्दू धर्म की तीन नदियों का संगम है और वो तीन नादिया है गंगा, यमुना, सरस्वती नदी। शाम के समय में इस त्रिवेणी घाट पर भव्य आरती होती है। और उसी समय ही इस जगह पर ज्यादा भीड़ होती है। इस स्थान पर गंगा जी का विशाल मंदिर है, और यहाँ पर शिवजी जी की पवित्र मूर्ति है जिनकी जटा से गंगा बहती हुई दिखाई देती है, और यहाँ पर श्री कृष्ण और अर्जुन जी की मूर्तिया है जब श्री कृष्ण जी अर्जुन को गंगा का ज्ञान दे रहे हैं।

नीरगढ़ झरना (नीर झरना)

नीर झरना ऋषिकेश से आठ किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ एक खूबसूरत झरना है लोग यहाँ पर प्री वेडिंग शूटिंग के लिए काफी आते हैं। यहाँ का सुंदर दृश्य पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऋषिकेश में स्तिथ नीर झरना से आप गंगाघाटी के सुंदर दृश्य का लुफ्त उठा सकते हैं। नीर झरना ऋषिकेश के सबसे आकर्षित पर्यटन स्थलों में एक पर्यटन स्थल है। नीर झरना में आस पास काफी सारी दुकाने स्तिथ है यहाँ पर आने वाले पर्यटक यहां से काफी सारी सुंदर सुंदर चीज़े खरीद सकते हैं। अगर आप ऋषिकेश में घूमने आते हैं तो आप यहाँ पर आकर इस अति सुंदर नजारे का लुफ्त जरूर उठाए।

About Narvil News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सापुतारा

सापुतारा में घूमने के लिए बढ़िया पर्यटन स्थल

सापुतारा  सापुतारा गुजरात का सबसे सुंदर और अद्भुत हिल स्टेशन है। कहा जाता है कि ...