udaipur

राजस्थान का कश्मीर उदयपुर

उदयपुर को राजस्थान का कश्मीर भी कहा जाता है। इसके आस पास की वादियां और जंगल इस शहर की शोभा बढ़ा देते हैं। उदयपुर में आपको कई सारे झीले भी देखने को मिल जाएंगी जहाँ आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। उदयपुर में झीले होने के कारण उदयपुर को “सिटी ऑफ़ लेक” भी कहा जाता है। भारत के राजस्थान में स्थित यह शहर बहुत सुंदर और प्रसिद्ध शहर है। उदयपुर में घूमने के लिए सबसे ज्यादा हनीमून कपल आना पसंद करते हैं। क्योकि यहाँ मौजूद वादियां, झीले, पैलेस, और सुंदर जगह हनीमून कपल को बहुत ज्यादा पसंद आते हैं। उदयपुर की स्थापना सन 1559 में “महाराणा उदय सिंह” जी ने की थी। और उदयपुर को मेवाड़ की राजधानी बनाया। अगर आपको नई नई चीज़े खरीदने का शोंक है तो आपको यहाँ कई सारे अद्भुत चीज़े देखने को मिलेगी जो आपके घर की शोभा बढ़ा सकती है।

 

उदयपुर में घूमने के लिए और खरीदी करने के लिए बढ़िया बाजार :-

1). हाथी पोल बाजार उदयपुर

2). बड़ा बाजार उदयपुर

 

उदयपुर के वाटर पार्क :-

1). जील वाटर पार्क

2). मार्वल वाटर पार्क

 

उदेपुर में घूमने के लिए बढ़िया स्थल :-

 

सिटी पैलेस

सिटी पैलेस का निर्माण “महाराणा उदय सिंह” जी ने करवाया था। उन्हों ने इस पैलेस का निर्माण सन 1559 में करवाया था। यह पैलेस पिछोला झील के किनारे पर स्तिथ है। सिटी पैलेस को उदयपुर का ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान का सबसे बड़ा शाही पैलेस माना जाता है। उदयपुर में घूमने आए सभी पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है यह सिटी पैलेस, आप एक बार जरूर आये और इसकी खूबसूरती को अच्छे से देखे। सिटी पैलेस पर्यटकों के लिए सुबह के 8 बजे खोल दी जाती है और रात के 8 बजे बंद कर दी जाती है।

 

विंटेज कार म्यूजियम

राजस्थान के उदयपुर जिले में विंटेज कार म्यूजियम स्तिथ है। जहाँ पर आपको कुछ दुर्लभ, अनोखी और पुरानी कार देखने को मिलेगी। यहाँ पर रॉयल रोय से लेकर सभी पुरानी कार मौजूद हैं। अगर आप कार का शौकीन हैं तो आपको एक बार यहाँ आकर इन सब करो को तो जरूर देखना चाहिए। अगर आप उम्र में बड़े है तो आपको यहाँ प्रवेश करने के लिए 250रु की टिकट लेनी होगी। अगर आप बच्चो के लिए टिकट लेना चाहते हैं तो आपको 150रु की रकम अदा करनी होगी।

 

सहेलियों की बाड़ी

सहेलियों की बाड़ी फ़तेह सागर झील के पास में ही स्थित है। सहेलियों की बाड़ी पर्यटकों का लोकप्रिय गार्डन है। इस गार्डन का निर्माण “महाराणा सांगा” ने करवाया था। सहेलियों की बाड़ी गार्डन में आपको कई सारे फूलों की किस्म देखने को मिल जाएंगी। जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है, इन फूलों की वजह से सहेलियों की बाड़ी की शोभा में चार चांद लग जाते हैं। सहेलियों की बाड़ी पर्यटकों के लिए सुबह के 8 बजे

खोल दी जाती है और रात के 8 बजे बंद कर दी जाती है।

 

बागोर की हवेली

बागोर की हवेली का निर्माण मेवाड़ के मंत्री “अमर चंद बड़वा” ने करवाया था। बागोर की हवेली में सभी महाराजा और महारानियो की पेंटिंग्स भी लगाई गई है। बागोर की हवेली में 100 से भी अधिक कमरे है। इस हवेली में कांच का भी काफी काम करवाया गया है। बागोर की हवेली के हर कमरे में आपको पुरानी, सुंदर और अद्भुत चीज़े देखने को मिल जाएंगी। जो इस हवेली की शोभा बढ़ा देती है। बागोर की हवेली पर्यटकों का लोकप्रिय स्थल में से एक है।

गुलाब बाग

गुलाब बाग सिटी पैलेस से 3.6 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। अगर आप उदयपुर में सबसे ज्यादा गुलाब देखना चाहते हैं। तो आपको वह गुलाब बाग में ही मिलेंगे। इस लिए वह पर्यटकों का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्थल है। गुलाब बाग होने के साथ साथ यह एक चिड़िया घर भी है जहाँ आपको अलग अलग प्रकार के जानवर और पक्षी देखने को मिलेंगे। यह चिड़िया घर यहाँ के प्राचीन चिड़िया घरो में से एक चिड़िया घर है। गुलाब बाग का निर्माण “महाराणा फतह सिंह” द्वारा करवाया गया था।

सज्जनगढ़ पैलेस

सज्जनगढ़ पैलेस का निर्माण राजवंश के राजा “महाराणा सज्जन सिंह” ने करवाया था। इस लिए इस पैलेस का महाराणा सज्जन सिंह के नाम पर सज्जनगढ़ पैलेस रखा गया था। उन्हों ने इस पैलेस का निर्माण इस लिए करवाया था ता जो वह इस महल के द्वारा बरसात के समय बदलो को देख सके और इस लिए इस सज्जनगढ़ पैलेस को मानसून पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। इस पैलेस का निर्माण उन्होंने सन 1884 में करवाया था। यह उदयपुर शहर में सबसे ऊँचाई पर बना पैलेस है। इस पैलेस के ऊपर से आप इस खूबसूरत शहर को आसानी से देख सकते हैं और आनंद ले सकते हैं।

लेक पिछोला/पिछोला झील

पिछोला झील उदयपुर की सबसे प्राचीन झीलों में से एक झील है। इस झील के ऊपर आपको कई सारे महल और इमारते देखने को मिलेगी जो इस झील की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। सिटी पैलेस भी पिछोला झील के किनारे पर स्तिथ है। जब पिछोला झील बना था तब इसका विस्तार “महाराणा उदय सिंह” के द्वारा किया गया था। पिछोला झील बहुत ही सुंदर झील है आप यहाँ बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप इस झील में बोटिंग शाम के समय में करे तो आपको काफी आनंद आयेगा और आपकी दिन भर की थकान दूर हो जायेगी।

फ़तेह सागर झील

पिछोला झील के उत्तर दिशा में ही फ़तेह सागर झील स्तिथ है। फ़तेह सागर झील कोई प्रकीर्तक झील नहीं है। इस झील को “महाराजा फ़तेह सिंह” ने बनवाया था। इस लिए ही इस झील का नाम महाराज फ़तेह सिंह के नाम के ऊपर फ़तेह सागर झील रखा गया था। अगर आप इस झील में घूमते हैं तो आप यहाँ तीन छोटे छोटे द्वीप को देख सकते हैं। जिनमे से एक का नाम नेहरू पार्क है, जो यहाँ का सबसे प्रसिद्ध द्वीप है। आप इस झील में बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। और जब शाम को इस झील के ऊपर रौशनी पड़ती है तो इसका नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है।

Note :- अगर आप उदयपुर किसी वाहन पर घूमना चाहते हैं और आपके पास कोई वाहन नही है तो आप यहाँ पर वाहन किराये पर ले सकते बस आपके पास आपका लाइसेंस होना आवश्यक है।धन्यवाद!

About Narvil News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

माथेरान

महाराष्ट्र में स्तिथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माथेरान

माथेरान माथेरान एक बहुत ही खूबसूरत पर छोटा हिल स्टेशन है, जो महाराष्ट्र में स्तिथ ...