मनमोहक हिल स्टेशन माउंट आबू

माउंट आबू एक बहुत ही बढ़िया स्थल है घूमने के लिए, यहाँ की खूबसूरती हर यात्री का मन मोह लेती है। जंगलों से घिरा हुआ यह हिल स्टेशन देखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक है। यहा पर आपको घूमने के लिए बहुत ही बढ़िया बढ़िया जगह मिल जाएंगी। अगर आप काम और पढ़ाई कर करके थक गए हैं और किसी शांत जगह पर घूमना चाहते हैं और अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं तो माउंट आबू से बढ़िया जगह आपको मिल ही नहीं सकती। यहाँ की झीलों में आप बोटिंग कर सकते हैं। यहाँ के मन्दिर में आप दर्शन कर सकते हैं। यहाँ का स्वादिष्ट खाना खा सकते हैं। यहाँ के इतिहास के बारे में जान सकते हैं, यहाँ पर शॉपिंग भी कर सकते है, और दिन भर की थकान मिटाने के लिए सनसेट पॉइंट पर जा कर डूबते हुए सूरज के खूबसूरत दृश्य को देख सकते हैं। यहाँ पर बिताया गया हर पल आपके लिए यादगार साबित होगा।

 

माउंट आबू में खरीदी करने के लिए बढ़िया बाजर :-

पिकडिली प्लाजा

बंसीलाल भुरमल

चाचा संग्रहालय

कश्मीर कॉटेज एम्पोरियम(दुकान)

नक्की झील बाजार

खादी भंडार

 

माउंट आबू में मिलने वाला बढ़िया स्ट्रीट फूड :-

माउंट आबू में आपको कई सारे ऐसे दुकाने और ठेले मिल जाएंगे जहाँ का स्ट्रीट फूड बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट, बढ़िया और लोकप्रिय है। जैसे :- दाल बाटी कुर्मा, गुट्टे की खिचड़ी, घेवर, प्याज़ की कचोरी, बाजरे की रोटी और मिक्स वेजिटेबल, मोहन मास, लाल मास और मालपुआ अदि।

माउंट आबू में घूमने के लिए बढ़िया स्थल :-

अचलगढ़ किला

अचलगढ़ राजमाची में स्तिथ एक छोटा सा गांव है, जहा पर अचलगढ़ किले का निर्माण किया गया था। अचलगढ़ किले का निर्माण इस क्षेत्र और क्षेत्र के निवासियों की शत्रुऔ से रक्षा करने के लिए किया गया था। वैसे तो इस किले को परमार वंश के राजाओं ने बनवाया था, पर इस किले का पुननिर्माण मेवाड़ के “राजा राणा कुम्भा” के द्वारा किया गया था। अचलगढ़ किले के पास आपको “अचलेश्वर महादेव मंदिर” देखने को मिल जायेगा। अचलगढ़ किला अपने इतिहासिक और धार्मिक कारणों के कारण बहुत प्रचलित है।

सनसेट पॉइंट

सनसेट पॉइंट का नजारा देखने योग्य होता है। दिन के अंत में कई सारे लोग इस नजारे को देखने के लिए आते हैं, और इस नज़ारे का आनंद लेते हुए अपने दिन भर को थकान को भूल जाते हैं। आप इस सुंदर स्थान पर सूरज को डूबता हुआ देख सकते हैं। गर्मियों के दिनों में बहुत से पर्यटक यहां पर इस नज़ारे को देखने के लिए आते हैं। सूर्यास्त के समय यहाँ के पहाड़ों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

हनीमून पॉइंट

हनीमून पॉइंट को “अनादरा पॉइंट” भी कहा जाता है। इस पॉइंट को  हनीमून पॉइंट इस लिए कहा जाता क्योकि यहाँ दो चट्टाने मौजूद है, जिनमे से एक का आकार पुरुष जैसा है और एक का आकार स्त्री जैसा है। हनीमून पॉइंट नक्की झील के उत्तर पूर्व में स्तिथ है। हनीमून पॉइंट समुंद्र की सतह से 1220 की ऊँचाई पर स्तिथ है। हनीमून पॉइंट की खूबसूरती शाम के समय और भी बढ़ जाती है, जब सूर्यास्त का समय होता है।

ट्रेवोर्स टैंक

ट्रेवोर्स टैंक माउंट आबू का एक पिकनिक स्पॉट है। यहाँ पर बहुत दूर दूर से यात्री पिकनिक मनाने आते हैं, और इसकी सुंदरता का आनंद लेते हैं। ट्रेवोर्स टैंक माउंट आबू से 5 किमी की दुरी पर स्तिथ है। ट्रेवोर्स टैंक को ब्रिटिश इंजीनियर “ट्रेवोर” ने बनवाया था इस लिए इसका नाम इस इंजीनियर के नाम के ऊपर ट्रेवोर्स टैंक रख दिया गया था। इस टैंक के आस पास आप कई प्रकार के पक्षी देख सकते हैं जैसे कबूतर, तीतर और मोर, इस टैंक की खूबसूरती को और बढ़ते हैं। आप भी यहाँ एक बार जरूर आये और यहाँ की खूबसूरती का आनंद ले।

गुरु शिखर

गुरु शिखर बहुत ही शांत जगह है। यहाँ का शांत और साफ वातावरण होने के कारण यह पर्यटन स्थल यात्रियों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाले पर्यटन स्थल है। गुरु शिखर माउंट आबू से 15 किमी की दुरी पर स्तिथ एक शांत चोटी है। यह चोटी 1722 की ऊँचाई पर स्तिथ है। यह अरावली की सबसे ऊंची चोटी है। जहाँ से आप अरावली क्षेत्र का पूरा दृश्य देख सकते हैं। यहाँ पर आपको दत्तात्रय मंदिर देखने को मिलेगा, जो भगवान दत्तात्रय को समर्पित है।

नक्की झील

नक्की झील भारत की एकमात्र कृत्रिम झील है। नक्की झील में ही महात्मा गांधी जी की राख को विसर्जित किया गया था, 12 फरवरी 1984 के समय। यात्री यहाँ पर मौजूद “गांधी घाट” को भी देख सकते हैं जो “महात्मा गांधी” जी की याद में मनाया गया था। नक्की झील 1200 मीटर की ऊँचाई पर स्तिथ है। कहा जाता है कि इस झील की खुदाई देव गणों ने अपने नाखूनों से की थी, ता जो वह दुष्ट राक्षयो से अपनी रक्षा कर सके।

टोड़ रॉक

टोड़ रॉक मेढ़क के आकार की एक खूबसूरत चोटी है। यात्री बहुत दूर दूर से इस चोटी को देखने आते हैं। यह चोटी नक्की झील के पास ही स्तिथ है। इस चोटी के पास आपको नून रॉक, कैमल रॉक और नंदी रॉक जैसी चट्टाने देखने को मिल जायेगी जहाँ पर आप ट्रेकिंग कर सकते हैं। टोड़ रॉक यात्रियों के घूमने के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है। टोड़ रॉक अपने मेढक जैसे आकार के कारण पुरे माउंट आबू में फेमस है।

माउंट आबू वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी

माउंट आबू वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी यहा का बहुत ही बढ़िया अभयारण्य  है। अगर आप कभी भी माउंट आबू घूमने आते हैं तो आप एक बार इस वन्य जीवन अभयारण्य में जरूर आये और इस अभयारण्य की खूबसूरती को करीब से देखने का आनंद ले। इस वन्य जीवन अभयारण्य में आपको कई प्रकार के सुंदर फूल देखने को मिल जायेंगे, यहाँ पर कुल 820 प्रकार के पौधे पाए जाते हैं। यहाँ पर आप कई प्रकार के जानवर देख सकते हैं। जैसे भारतीय लोमडी, जंगली बिल्ली, भालू, जंगली सूअर, भेडिया, और सांबर डियर अदि पहले यहाँ बाघ और शेर देखने को मिलते थे पर अब यहाँ सिर्फ तेंदुए ही है।

Note :- वैसे तो आप माउंट आबू कभी भी सकते हैं। पर माउंट आबू घूमने का सही समय सर्दियों का माना जाता है, नवम्बर से मार्च के बीच में।

About Narvil News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

माथेरान

महाराष्ट्र में स्तिथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माथेरान

माथेरान माथेरान एक बहुत ही खूबसूरत पर छोटा हिल स्टेशन है, जो महाराष्ट्र में स्तिथ ...