कंप्यूटर का क्रांतिकारी प्रणेता और सेवा की अद्भुत मिसाल …. बिल गेट्स

पर्सनल कप्यूटर की क्रान्ति में गेट्स एक जाने-माने विश्वविख्यात उद्योगपति हैं | उनके व्यापार सम्बन्धी नियमों के कारण उनकी कई बार न केवल आलोचनाएँ हुईं, वल्कि  मार्केट नियमों के विरुद्ध जाने की वजह से उनपर  कानूनी कारर्वाई भी हुईं | लेकिन उसके तुरंत बाद उन्होंने अपने  कैरियर को बहुत मजबूत और विश्वप्रसिद्ध  बनाया | उन्होंने अपने सॉफ्टवेयर प्रोग्राम से कई विश्व रिकार्ड कायम किये तथा  बहुत सी समाजसेवी संस्थाओं  को बहुत बड़ा दान भी दिया | उन्होंने गेट्स और मेलिंडा द्वारा 2000 में स्थापित साइंटिफिक रिसर्च सेंटर को भी अपनी संपत्ति का कुछ भाग दान स्वरुप दिया |

गेट्स का पूरा नाम  विलियम हेनरी गेट्स है | उनका का जन्म  28 अक्तूबर, 1955 में  सीएटल, वाशिंगटन में हुआ | उनके पिता का नाम विलियम एच. गेट्स और माता का नाम मैरी मैक्सवेल गेट्स हैं | उनकी पत्नी का नाम है  मेलिंडा गेट्स | उनका  परिवार धनी था | उनके पिता एक प्रमुख वकील थे | उनकी माँ प्रथम इंटरस्टेट बैंक सिस्टम और यूनाइटेड वे के निदेशक मंडल में सेवारत थीं | गेट्स के नाना जे.डब्ल्यू. मैक्सवेल भी  एक राष्ट्रीय बैंक के अध्यक्ष थे | गेट्स की एक बड़ी बहन क्रिस्टी नाम की और एक छोटी बहन लिब्बी नाम की हैं | वे अपने परिवार में सम नाम के चौथे व्यक्ति हैं  | उनके जीवन के प्रारंभिक काल में उनके माता-पिता के मन में उनके लिए कानून का कैरियर था |

उनके माता-पिता उनके लिए कानून में कैरियर बनाने का स्वप्न लेकर बैठे थे, परन्तु उन्हें बचपन से ही कंप्यूटर विज्ञान तथा उसकी प्रोग्रामिंग भाषाओँ में रूचि थी | उनकी प्रारंभिक शिक्षा लेकसाइड स्कूल में हुई | जब वे आठवीं कक्षा के छात्र थे तब उनके विद्यालय ने एएसआर33 दूरटंकण टर्मिनल तथा जनरल इलेक्ट्रिक कम्पूटर पर एक कंप्यूटर प्रोग्राम ख़रीदा, जिस पर गेट्स ने रूचि दिखाई | तत्पश्चात 13 वर्ष  की आयु में उन्होंने  अपना पहला कंप्यूटर प्रोग्राम लिखा | इसका  नाम टिक-टैक-टो तथा इसका प्रयोग कंप्यूटर से खेल खेलने हेतु किया जाता था | बिल गेट्स  इस मशीन से बहुत अधिक प्रभावित थे तथा  जानने को उत्सुक थे | इससे बिल जानना चाहते थे कि यह सॉफ्टवेअर कोड्स किस तरह काम करते हैं |

मात्र 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने मित्र एलन के साथ मिलकर ट्राफ़-ओ-डाटा नामक एक उपक्रम बनाया जो इंटेल 8000  प्रोसेसर  पर आधारित यातायात काउंटर बनाने के लिए प्रयोग में लाया गया | उसके पश्चात उन्होंने चिप बनाया तथा यह उस समय का व्यक्तिगत कंप्यूटर के अन्दर चलनेवाला सबसे वहनयोग्य  चिप था | इसके पश्चात् बिल ने अनुभव किया कि समय द्वारा दिया गया यह एक उत्तम अवसर है, जब उन्हें अपनी  स्वयं  की  कंपनी का आरम्भ करना चाहिए |

बिल का विवाह फ्रांसीसी मेलिंडा के साथ डलास, टेक्सास में जून  1, 1994  को  हुआ | उनके तीन बच्चे हैं | बिलगेट्स का घर लेक वाशिंगटन की ओर झांकती हुई  एक पहाड़ी के पास धरती पर मेडिना, वाशिंगटन में है | यह 21 वीं सदी का एक भू-आश्रित मकान है | किंग काउंटी के अनुसार वर्ष  2006 में इस संपत्ति का सार्वजनिक मूल्याङ्कन $1250 लाख , और वार्षिक संपत्ति कर $991 हजार था | गेट्स एक गहरा अध्ययनकारी  के रूप में भी जाने जाते हैं |

1975 में गेट्स और पाल एलन मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की जो बाद में विश्व की सबसे बड़ी पी सी सॉफ्टवेयर बनानेवाली कंपनी बनी |  माइक्रोसॉफ्ट में उनके कैरियर के दौरान गेट्स ने कंपनी के अध्यक्ष, सीईओ और मुख्य सॉफ्टवेयर निर्माता का पद ग्रहण कर रखा था | बिल बहुत सी पुस्तकों के रचयिता और सहरचयिता भी हैं  |

1987 की शुरुयात में ही, बिलगेट्स को विश्व में सर्वाधिक सम्पत्तिवाले लोगों की सूची में शामिल किया गया | 2009  और 2014 के बीच उनकी कुल संपत्ति  यू एस $40 बिलियन से बढ़कर सीधे यू एस  $ 82 बिलियन हो गयी |

बिल की कुशाग्रता न केवल सॉफ्टवेयर बनाने में थी वल्कि साथ साथ बिजनेस को आगे बढ़ाने और कम्पनी को टॉप पर ले जाने  में भी  थी | उन्होंने जो कहा उन्होंने वैसा काम भी किया | बिल की मिहनत और लगन की वजह से कंपनी की तरक्की दिन ब  दिन एप्पल, इंटेल आईबीएम जैसी हार्डवेयर बनानेवाली कंपनी की तरह बढती जा रही थी |

बिल लगातार लोगों से माईक्रोसॉफ्ट द्वारा बनायीं गयी एप्लीकेशन के बारे में फीडबैक लिया करते और लोगों की जरूरतों के हिसाब से एप्स में बदलाव किया करते | उनकी माँ मैरी बहुत ही इज्जतदार व्यक्तियों में एक थी | आईबीएम   बोर्ड के  मेम्बर्स से उनके सम्बन्ध अच्छे थे |

|नवम्बर 1980 में आईबीएम एक ऐसा सॉफ्टवेयर चाहता था जिससे अपना पर्सनल कंप्यूटर चला सके |  इसे बनाने के लिए उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सामने प्रस्ताब रखा | माँ की सहायता से आईबीएम के सीईओ से बिल मिल पाए थे | आईबीएम के सीईओ से पहली मुलाकात में किसी  कर्मचारी ने  उसे सबको काफी पिलाने के लिए कहा | उस समय बिल  काफी जवान दीखते थे | शीघ्र ही आईबीएम उनसे इम्प्रेस हो गए |बिल ने उन्हें सॉफ्टवेयर बनाने के लिए राजी कर लिया |

गेट्स के कुछ विचार भी आज की युवापीढ़ी के लिए प्रेरणादायक  हैं |  चाहे आप में कितनी भी योग्यता क्यों  न रहे, केवल एकाग्रचित्त होकर ही आप महान कार्य कर सकते हैं | जब आपके हाथ में पैसा होता है तब आप भूल जाते हैं कि आप कौन है  लेकिन जब आपके हाथ खाली होते हैं तब सारा संसार भूल जाता है कि आप कौन है | यह सही है कि आप सफलता का जश्न जरुर मनाएं लेकिन पुराने बुरे समय को याद करते हुए |  मेरा विश्वास है अगर आप लोगों को  समस्याएँ दिखाओगे और उसका हल सुझाओगे तब लोग उसको अपनाने के लिए आकर्षित होंगे | मैं परीक्षा में कुछ विषयों में फेल हो गया और मेरे सारे मित्र पास हो गए | अब वे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में इंजीनियर हैं और मैं माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का  मालिक हूँ |  टेक्नोलोजी   एकमात्र औजार है जो बच्चों को एक साथ काम करने के लिए पास लाते हैं | जहाँ तक बच्चों को प्रेरित करने की बात आती है तब शिक्षक ही सबसे महत्त्वपूर्ण है |

1990 के दशक के सबसे प्रसिद्ध  व्यापारी होने के आलावा, गेट्स खुद भी एक परोपकारी, दानी के रूप में प्रतिष्ठित हुए | पत्नी के साथ मिलकर बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन  की स्थापना की | यह संस्था स्वास्थ्य देखभाल और दुनियाभर के बच्चों के लिए शिक्षा सुधार पर केन्द्रित है | 1996 में नींव की शुरुयात के बाद चार अरब डालर का दान दिया है |

स्वास्थ्य सुधार के लिए ग्लोबल फंड लाँच जिसमें 750 $ मिलियन पांच वर्षों के लिए मदद बच्चों  के टीके के लिए | पोलियो उन्मूलन हेतु  50 $  मिलियन मदद विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रयासों के लिए  1$ अरब बीस साल से  अधिक के लिए अल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति निधि हेतु |  उन्होंने सीएटल की सार्वजनीन  पुस्तकालय के लिए दान किया और कहीं धर्मार्थ के लिए भी दान  दिया  | एक अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी  हैं  बिल गेट्स | इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाय, अपर्याप्त ही माना जायेगा |

About Narvil News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

आजादी के सपूत: भगत सिंह

सरदार भगत सिंह संधु- ये वो नाम है जिसके सुनते ही हर सच्चे हिन्दुस्तानी के ...