Joe Biden
Joe Biden

जो बाइडेन

जो बाइडेन एक जाने-माने अमेरिकी राजनेता हैं | संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में, 2009 से 2017 तक उन्होंने उपराष्ट्रपति के पद पर वे कार्य कर चुके हैं | उन्होंने 1972 में सीनेटर का पदभार भी  संभाला था | बाइडेन कम उम्र में सीनेटर निर्वाचित हुए थे | सन 2020 में, वे अमेरिका के डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने और विजयी हुए |

अमेरिका के इस महान राजनितिक का जन्म 20 नवम्बर 1942 को,   पेन्सिलवेनिया में हुआ है | उनके पिता जोसफ बाइडेन भाटियों की सफाई के काम के आलावा पुरानी  कारों के विक्रेता थे | इनकी माता कैथरीन यूजेनिया एक साधारण गृहिणी थी | ये अपने सभी भाई बहनों में सबसे बड़े हैं | इनकी एक बहन और दो भाई हैं | जो बाइडेन का पूरा नाम जोसेफ राबिनेट बाइडेन है | पत्नी का नाम जिल बाइडेन है | बाइडेन ने अपनी शुरुआती शिक्षा, अपने गृह नगर स्केंटन, यूनाइटेड स्टेट के सेंट पॉल एलीमेंट्री स्कूल से पूरी की | बाद में उनका सारा परिवार मेफिल्ड डेलावेयर चला गया | वहां उन्होंने सेंट हेलेन्स स्कूल से अपनी पढ़ाई जारी रखी | उनका एक सपना भी था, डेलावेयर के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय आरकमेरे में दाखिला लेना | बाद में उन्होंने दाखिला लिया भी |

इस विश्वविद्यालय में जो बाइडेन एक होनहार छात्र के रूप में जाने जाते थे | उन्होंने यहाँ  इतिहास और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई के साथ साथ फूटबाल भी खेला है  |  बाद में उन्हें राजनीति में भी रूचि होने लगी | उन्होंने बीए की पढाई पूरी करने के बाद जूरिस डॉक्टर की डिग्री ली |

जो बाइडेन 1968 में वकालत की पढ़ाई भी पूरी की है | उसके बाद वे डेलावेयर चले गए | उन्होंने वहां एक लॉ फार्म खुला और प्रैक्टिस शुरू कर दी | इसी समय उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूपमें सदस्यता ले ली | साल 1970 में उनको न्यूकासल काउंटी काउन्सिल के लिए चुना गया था | बाद में 1972 में सीनेट का चुनाव जीते और लगातार छह बार सीनेटर चुने जाते रहे | इसके बाद 1988 से 2008 तक डेमोक्रेटिक पार्टी से, राष्ट्रपति पद के चुनाव की दावेदारी जीते मगर असफल रहे | साल 2008 में जब बराक ओबामा के आगे, जो बाइडेन हार गए तब बाद में उन्हें अमेरिका के उप राष्ट्रपति के पद से सम्मानित किया गया | इस प्रकार जो बाइडेन अमेरिका के 47 वें उपराष्ट्रपति बने थे |

2020 में  राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन, ट्रंप के विपरीत खड़े हुए और चुनाव जीत गए | बाइडेन के जीवन से सम्बन्धित  कुछ रोचक तथ्य भी हैं | राष्ट्रपति बनने के बाद  इन सब बातों को जानना अप्रासंगिक नहीं होगा | जो बाइडेन को बचपन से ही हकलाने की आदत थी | इसके चलते स्कूल में उनके साथी उनका मजाक उड़ाया करते थे | जो बाइडेन साल 1972 में सीनेट का चुनाव सब से कम उम्र में जीते थे | वे हर रोज अपने बेटों से मिलने विलिंग्टन और वाशिंगटन के बीच ट्रेन में सफ़र करते थे | क्योंकि वे अधिक समय बेटों के साथ समय बिताना चाहते थे | सन 2015 में उनके बड़े बेटे ब्यू जो डेमोक्रेटिक राइजिंग स्टार के रूप में  उभर रहे थे, की उसकी मौत हो गयी थी, उसे ब्रेन कैंसर था | इन्होंने अपने जीवन में दो शादियाँ की हैं | दूसरी शादी पहली पत्नी की मृत्यु के पांच साल बाद, 1977 में जिल जेकब्स के साथ की है |

इनकी पहली पत्नी नेलिया साल 1972 में क्रिसमस के एक सप्ताह पहले जब बाजार से क्रिसमस ट्री खरीदने निकली थी, उनके साथ उनके तीन बच्चे भी थे | उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई | इसमें  उनकी पत्नी और उनकी बेटी नाओमी मर गयी थी | उनके दो बेटे ब्यू और हंटर गंभीर रूप से घायल हो गए थे | इस दौरान बाइडेन को काफी मानसिक आघात पहुंचा था | अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति, जो बाइडेन की कुल संपत्ति की बात करें तो 2019 में जारी वित्तीय दस्तावेजों के अनुसार बाइडेन और उनकी पत्नी की कुल कमाई 15 मिलियन यू एस डॉलर से अधिक है |

जो बाइडेन भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य बनबाने में मदद करने, आतंकबाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग जारी रखने जैसे कदमों के साथ भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने को, उच्च प्राथमिकता देंगे | राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जारी एक नीतिपत्र में यह जानकारी दी गयी है |

About Narvil News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

डॉ. मनमोहन सिंह… पूर्व प्रधानमंत्री, वरिष्ठ राजनेता एवं देश के आर्थिक सुधारो के प्रणेता

भारत के 13 वें प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाने वाले वरिष्ठ नेता एवं अर्थशास्त्री ...