kamala hairish
kamala hairish

कमला हैरिस कमला हैरिस एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ एवं वर्त्तमान में कैलिफोर्निया से सीनेटर तथा भारतीय

कमला हैरिस एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ एवं  उपराष्ट्रपति बनने के पहले तक  कैलिफोर्निया से सीनेटर  रहीं | कमला भारतीय-अफ़्रीकी मूल की महिला  है | भारतीय मूल की कमला हैरिस  साल 2020 में  अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनीं |

54  साल की कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी से है | भारत के साथ साथ वह अफ्रीका से भी ताल्लुक रखती है | कमला लॉ ग्रेजुएट हैं और लोगों के हक़ में बात करती हैं | भारतवंशी कमला की माँ श्यामला गोपालन चेन्नई से थीं | ब्रेस्ट कैंसर पर रिसर्च करने के लिए वे 1960 में अमेरिका गयीं | बाद में उन्होंने  ब्रेस्ट कैंसर साइंटिस्ट के तौर पर अमेरिका में काम किया और  वहीँ की नागरिकता ले लीं | कमला के पिता डोनाल्ड जे हैरिस जमैका से थे और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे |

कमला हैरिस का जन्म ऑकलैंड, कैलिफोर्निया में  20 अक्तूबर 1964 को  हुआ है  |  कमला  हैरिस ऑकलैंड में पैदा हुई और बर्कले में बड़ी हुई |  उनकी माँ मांट्रियल में मैकगिल विश्व विद्यालय में शिक्षिका  रहीं | कमला ने हार्वर्ड विश्व विद्यालय में पढ़ाई करने के बाद कैलिफोर्निया विश्व विद्यालय से लॉ की डिग्री प्राप्त की |

कमला अक्सर अपनी माँ के साथ भारत की यात्रा पर आती रही हैं | कमला हैरिस बचपन में भारत आई | उनके दादा भारतीय स्वतंत्रता सेनानी रहे और सरकारी अधिकारी भी रहे हैं | कमला अपनी किताब ‘द ट्रूथस वी होल्ड:  एन अमेरीकन जर्नी’ में लिखा है, “ असल में वह मेरी माँ थीं, जिन्होंने परवरिश की जिम्मेदारी लीं, हम एक महिला के तौर पर  कैसी रहेंगी, इसे आकार देने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार वही थीं | कमला ब्लैक बैपटिस्ट चर्च और हिन्दू मंदिर दोनों में गयी थीं | हैरिस ने अपनी आत्मकथा में लिखा है, “मेरी माँ बहुत अच्छी तरह से समझती थीं की वह दो अश्वेत बेटियों की परवरिश कर रही हैं और वह, यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ थीं कि हम आत्मविश्वास से भरपूर अश्वेत महिलाऐं बनें |” कमला की माँ श्यामला दक्षिण भारत में जन्मी  | उनका बचपन संगीत, संस्कृति, कला और यात्रा से भरा हुआ था | एक युवा लड़की के तौर पर उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत गाने के लिए राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता था | श्यामला गोपालन 19 साल की  उम्र में पढाई के लिए भारत के तमिलनाडू से अमेरिका गयी थीं | वहां यूसी बर्केले में एंडोक्रिनोलाजी में डॉक्टरेट करने के समय उनकी मुलाकात डोनाल्ड जे हैरिस से हुई थी, जो इकनॉमिक्स  की पढाई कर रहे थे | श्यामला और डोनाल्ड दोनों ही नागरिक अधिकारों के अभियान से जुड़े हुए थे | कमला जब सात साल की थी, तब उनकी माता-पिता का तलाक हो गया था | इसके बाद उनकी माँ ने उनका और उनकी छोटी बहन माया का पालन-पोषण किया था | साल 2009 में कैंसर से लड़ते हुए उनकी माँ श्यामला का 70 साल की उम्र में निधन हो गया था | कमला का कहना है कि उनकी दिवंगत माँ ने उन्हें, अपने सामने आनेवाली समस्याओं को हल करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर कदम उठाने के लिए सशक्त बनाया, जो राजनितिक करियर को भी प्रभावित करती है |

कमला बचपन में भारत आई थीं और वह अपने नाना पीवी गोपालन से भी काफी प्रभावित  हुई थीं | वे एक उच्च  पदस्थ सरकारी अधिकारी रहे थे, जो भारत की आजादी के लिए भी लड़े  थे | वे लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने के महत्त्व के बारे में बात करते थे | आज की कमला बिल्कुल वैसी ही बनी हैं | कमला की नानी, एक एक्टिविस्ट थीं, जो गरीब महिलाओं को बर्थ  कण्ट्रोल के बारे में जागरूक  करती थीं |

साल 2014 में कमला लॉस एंजेलिस में एक कार्पोरेट वकील डौग एम्हाफ से शादी की |  एम्हाफ़ की पिछली शादी से दो बच्चे हैं | कमला की बहन माया एक वकील हैं | वह तीन पॉलिसी एडवाइजर्स में से एक थीं, जिन्हें हिलेरी क्लिंटन के 2016 के राष्ट्रपति अभियान के लिए नियुक्त किया गया था |

अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद पर जीत का परचम लहराने वाली भारतीय मूल की कमला हैरिस की, अमेरिका और भारत दोनों देशों में खूब चर्चा हो रही है | उनके परिवार और और रिश्तेदरों के घर पर जश्न का माहौल है | जाहिर है इस संसार में इंसान अपनी खूबियों की वजह से बड़े मुकाम हासिल करता है  | कमला की मौसी सरला गोपालन ने कहा,’कमला को अच्छे बच्चे के रूप में बड़े होते देखा है | उसने जो कुछ भी किया वह बहुत अच्छा था, और उसने वह हासिल किया जो वह करना चाहती थी |’ डॉक्टर सरला गोपालन ने कहा है कि कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है | किसी भी देश की महिलाओं के लिए कमला एक प्रेरणा है |

About Narvil News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

डॉ. मनमोहन सिंह… पूर्व प्रधानमंत्री, वरिष्ठ राजनेता एवं देश के आर्थिक सुधारो के प्रणेता

भारत के 13 वें प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाने वाले वरिष्ठ नेता एवं अर्थशास्त्री ...