सौगंध से लेकर गुड न्यूज तक खिलाडी कुमार “पेड़मेन” का सुहाना सफ़र …… अक्षय कुमार – ध लिजेंड

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर सुपरस्टार अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर, 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। अक्षय का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। लेकिन बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकरअक्षय कर लिया। अक्षय कुमार के पिता हरि ओम भाटिया एक आर्मी अफसर थे, जबकि उनकी माँ अरुणा भाटिया एक गृहिणी है।  उनकी  प्रारंभिक पढ़ाई मुंबई में ही हुई। बचपन से ही अक्षय को कराटे सीखने  का शौक था। अक्षय ने आठवीं क्लास सेही मार्शल आर्ट सीखना शुरु कर दिया। यहां वह ब्लैक बेल्ट विजेता भी रहे। इसके बाद अपने इस शौक को पूरा करने के लिए अक्षय बैंकॉक चले गए। वहां उन्होंने मार्शल आर्ट की पढ़ाई जारी रखी और थाईलैंड का सबसे मुश्किल मार्शल आर्ट माना जाने वाला ‘मुए थाई’ की ट्रेनिंग ली। यहां उन्होंने वेटर का काम भी किया,लेकिन जल्द ही उन्हें मार्शल आर्ट पर आधारित डॉक्यूमेंट्री को
होस्ट करने का अवसर मिला। नेशनल जियो ग्राफिक पर प्रसारित होने वाली इस
डॉक्यूमेंटरी का नाम ‘सेवन डेडली’आर्ट्स था। कुछ समय बाद अक्षय वापस भारत आ गए और यहां वह  मार्शल आर्ट की ट्रेंनिग देने लगे। इस दौरान उनके एक शिष्य
(जो पेशे से फोटोग्राफर था) ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी। उस
विद्यार्थी ने स्वयं अक्षय का फोटोशूट किया और साथ ही मॉडलिंग का एक
असाइमेंट भी दिया। इसके बाद अक्षय मॉडलिंग करने लगे।  साल 1987 में अक्षय
कुमार महेश भट्ट निर्देशित फिल्म ‘आज’ में एक छोटी सी भूमिका में नजर आये।

इसके बाद  बतौर अभिनेता साल 1991 में आई  फिल्म ‘सौगंध’ में अभिनय करने का मौका मिला ,जो बतौर अभिनेता अक्षय की पहली फिल्म थी।लेकिन यह फिल्म अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान दिलाने में असफल रही। साल 1992 में आई अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म ‘खिलाड़ी’ अक्षय की पहली हिट फिल्म बनी। 1994 का साल अक्षय के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा। इस साल उनकी फिल्म ‘मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी’,और ‘मोहरा’ आई जो उस साल की सर्वाधिक सफल फिल्मों में रही। इसके बाद अक्षय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉलीवुड में खिलाड़ी सीरिज़ करने के कारण उन्हें ‘खिलाड़ी कुमार’ कहा जाने लगा। अक्षय ने अपने बॉलीवुड करियर में हर तरह की भूमिका बखूबी निभाई है। चाहे वह फिल्म  ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में एक्शन की भूमिका हो या ‘अजनबी’ की खलनायक की भूमिका,रोमांटिक फिल्म ‘धड़कन’ हो या फिर कॉमेडी फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ हर तरह की भूमिका के लिए अक्षय को खूब सराहा गया। अक्षय के निजी जीवन में उनके रोमांस के किस्से भी काफी चर्चा में रहे। शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन जैसी अभिनेत्रियों के साथ उनकेअफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियाँ भी बटोरी। बॉलीवुड में अक्षय के कई अभिनेत्रियों से अफेयर रहे, लेकिन उनके दिल फेंक मिज़ाज के कारण जल्द ही उनका ब्रेक अप भी हो जाता था। अक्षय के अफेयर के चर्चे राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना से भी रहे। लेकिन ये सिर्फ ये सिर्फ टाइम पास वाला प्यार नहीं था,दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर संजीदा थे और 17 जनवरी 2001 को अक्षय और ट्विंकल ने शादी कर ली। शादी के बाद अक्षय ने प्ले बॉय की इमेज छोड़ दी और दोनों आज खुश हाल जीवन बिता रहे हैं। अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा है।अक्षय कुमार बॉलीवुड में
सबसे ज्यादा हिट फिल्म देने वाले अभिनेता माने जाते है।  उन्होंने  बॉलीवुड
में अब तक 120  से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया हैं, जिसमें उनकी लगभग  55 फिल्में हिट रही। अक्षय ने बॉलीवुड में मोहरा, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाड़ियों
का खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, जानवर, भगा भाग, केसरी ,गुड न्यूज आदि कई हिट फिल्में दी। साल 2016 से अक्षय ने ऐसी फिल्में दी,जो 100 करोड़ के
क्लब में शामिल हुई। यह सिलसिला साल  2016 में ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की
फिल्म ‘एयरलिफ़्ट’ से शुरू हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 251 करोड़ का
कलेक्शन करके सुपर हिट का दर्जा पाया। इसी साल उनकी फिल्म ‘रूस्तम’ ने
127.49 करोड़ रुपये और  ‘हाउसफुल 3’ ने क़रीब 195 करोड़ का कलेक्शन किया और सफल रही।साल 2017 में ‘जॉली एलएलबी 2’ (183 करोड़) और ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ (133.60 करोड़) हिट रहीं।

2018 में ‘पैड मैन’ (207 करोड़), ‘गोल्ड’ (158 करोड़) और ‘2.0’ (188 करोड़) को हिट घोषित किया गया।साल 2019 में अक्षय की ‘केसरी’ (207 करोड़), ‘मिशन मंगल’ (200.16 करोड़) , ‘हाउसफुल 4’ (280 करोड़) और गुड न्यूज़ (318 .57 ) करोड़ के साथ ब्लॉबस्टर रहीं।अक्षय को फिल्म अजनबी के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्फेयर और आइफा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फिल्म ‘गरम मसाला’ में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार और फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के लिए आइफा पुरस्कार मिला। इसके अलावा अक्षय कुमार को फिल्मों में उनके सराहनीय योगदान के लिए साल 2009 में भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

फिल्मों के अलावा अक्षय कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रियल स्टंट शो
‘फियर फैक्टर:खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 1 , 2 और 4 को होस्ट भी कर चुके
हैं। इसके अलावा वह स्टार प्लस के शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के जज
एवं टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक जमाई राजा के निर्माता भी रह
चुके है।अक्षय कुमार एक अच्छे अभिनेता के साथ-साथ एक नेक दिल इंसान भी
है,जो देश में कई आपदा और जरुरत के वक्त मदद के लिए आगे आते है। साल 2020 में देश में फैले कोरोना वायरस महामारी के दौरान अक्षय ने भारत सरकार को अपनी कमाई से 25 करोड़ रुपये का दान दिया,जिससे की इस महामारी से पीड़ित लोगों की मदद की जा सके। इसके अलावा भी उन्होंने कई ज़रूरतमंद लोगों की मदद की। अक्षय कुमार के इस नेक कार्य से कई लोग प्रेरित होकर मदद के लिए आगे आये। इन नेक कार्यों की वजह से अक्षय फैंस के बीच सिर्फ रील हीरों नहीं बल्कि रियल हीरो माने जाते है। अक्षय कुमार अपने पिता को अपना आदर्श मानते है और उन्ही के आदर्शों पर चलते है। अक्षय चाहते है कि उनका बेटा आरव भी इस नक्शे कदम पर चले। सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाले अक्षय कुमार के चाहने वालों की लंबी लिस्ट है। अक्षय कुमार ने अपनी मेहनत के बदौलत सफलता का वह मकाम पाया है,जहां पहुंचने का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन इसमें कामयाब शायद ही कोई हो पाता है। अक्षय कुमार आज कई युवाओं के रोल मॉडल है और देश में हर किसी को उनपर गर्व है।

About Narvil News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

हिंदी फिल्म जगत के मशहूर शायर और गीतकार …. जावेद अख्तर

पापा कहेते है बड़ा नाम करेगा ….. ! बहुमुखी प्रतिभा के धनी मशहूर शायर, लेखक, ...